1
एक अजनबी ने एक घर का दरवाज़ा खटखटाया.
घर का मालिक बाहर आया तो अजनबी ने कहा-
“शायद आप मुझे पहचान नहीं पा रहे हैं … आज से 10 साल पहले आपने 10 रुपये देकर मेरी सहायता की थी. मैं आपके उस अहसान को आज तक नहीं भूला हूँ !”
घर का मालिक बोला – “ओह … मैं तो सचमुच भूल गया था … क्या आप वो 10 रुपये वापस करने आये हैं ?”
अजनबी – “जी नहीं, ऐसी कोई बात नहीं ! दरअसल मैं इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि 10 रुपये और लेता चलूँ … !!!”😝